अमित शाह की करनाल रैली में जनता ने भाजपा को औकात दिखाई, कुछ ही दिनों की मेहमान है भाजपा: गुलशन इश्पुनियानी
रैली में सरकारी कर्मचारियों को जनरदस्ती ले जाया गया, फिर भी पड़ी रही कुर्सियां खाली, आम लोग नहीं पहुंचे रैली में
कांग्रेस की होगी आने वाली सरकार, भूपेन्द्र हुड्डा बनेंगे मुख्यमंत्री
हर्षित सैनी
रोहतक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशन इश्पुनियनी ने एक बार फिर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह की करनाल रैली से साफ हो गया है कि अब भाजपा ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है। जनता ने भाजपा को उसकी औकात दिखा दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि करनाल रैली में सरकारी कर्मचारियों को जबरदस्ती ले जाया गया। बकायदा पत्र जारी करके रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई।अध्यापकों को रैली में आने के मजबूर किया गया। उनका कि भाजपा जनाधार खो चुकी है, रैली में कर्मचारियों के जाने के बाद भी भीड़ नहीं हुई। भाजपा के हालात ये हैं कि करनाल रैली में कुल 5 पर्सेंट आम लोग होंगे, जनता भाजपा को नकार चुकी है। अब तो खुद भाजपा कार्यकर्ता भी पीछे हट रहे हैं, इसका उदाहरण करनाल रैली है। प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी और चौधरी भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे।
कांग्रेस नेता गुलशन इश्पुनियानी ने कहा कि प्रदेश में हालात चिंताजनक हैं। कानून व्यवस्था का भट्टा बैठा पड़ा है। हर वर्ग परेशान है। डॉक्टर्स को प्रमोशन नहीं दी जा रही। सरकारी डॉक्टर नौकरी छोड़ रहे हैं। सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं, किसान परेशान हैं। जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। अब जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। प्रदेश में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसके बाद ही जानता चैन की सांस ले पाएगी।
उनका कहना था कि भाजपा के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री के सामने मंच से अमरूत योजना में 300 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया था। लेकिन मनीष ग्रोवर के प्रेम में अंधे हुए मुख्यमंत्री ने आज तक उस मामले की जांच नहीं करवाई।
गुलशन इश्पुनियानी ने कहा कि भाजपा खुद को ईमानदार बताती है लेकिन इनके राज में बड़े घौटाले हो रहे हैं और बड़ी बात ये कि जांच नहीं करवाई जा रही। शराब घोटाला, पेपर लीक, अमरूत जैसे कई घोटाले हैं जिनकी आज तक जांच नहीं हुई। सरकार नकारा है और जनता अब समझ चुकी है। भाजपा सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार का खिताब अपने साथ लेकर जाएगी।