The NEWSY

Dangal Girl Death: दंगल में दिखाई दीं सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में हुआ निधन

Dangal Girl Death: दंगल में छोटी बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली लड़की सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह केवल 19 साल की थीं। उनके पूरे शरीर में लिक्विड जमा हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं थी, उसकी वजह से रिएक्शन हो गया था. इस रिएक्शन से उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था. वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं.

  • ‘Dangal’ actor Suhani Bhatnagar died at the age of 19.
  • It was confirmed by Aamir Khan’s production house.
  • She suffered from a rare disease called dermatomyositis.

suhani

Suhani Bhatnagar: सुहानी भटनागर की मौत ने सबको चौंका दिया. फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे थे। वह हरियाणा के फरीदाबाद में रहती थीं। उनके पूरे शरीर में लिक्विड जमा हो गया था। महज 19 साल की उम्र में उनके निधन से हर कोई दुखी है। फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।

सुहानी भटनागर ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने ‘बापू सेहत के लिए हानिकारक’ में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में उनका किरदार छोटा था, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। बाद में बबीता फोगाट का किरदार सान्या मल्होत्रा ने निभाया था।

ALSO READ  Jaat Box Office Collection: Sunny Deol की ‘जाट’ गदर 2 को दे रही टक्कर, बना सकती है 100 करोड़ी धमाका!

गाने का लिंक 👇 – दंगल फिल्म का “बापू सेहत के लिए हानिकारक” गाना

 

Leave a Comment

Diwali 2023 : दिवाली के दिन जरूर घर लाएं इनमें से कुछ चीजें