धनतेरस पर यह एक सिक्का आपकी किस्मत बदल सकता है

dhanters

नए खरीदे बर्तन में इसे डालकर भगवान कुबेर को करें अर्पित

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस पर यदि आपको एक सिक्का मिल जाता है तो यह आपकी किस्मत बदल सकता है। आमतौर पर धनतेरस पर लोग बर्तनों की खरीदारी जरूर करते हैं। मान्यता है कि जब समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए तो उनके हाथ में एक कलश था। इस वजह से ही धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन लोहे, एल्यूमीनियम और स्टील के बर्तन न खरीदें। आप जो भी बर्तन खरीदें उसमें एक सिक्का डलवा लें। आईये आपको बताते हैं यह सिक्का कौन सा होना चाहिए और किससे डलवाना चाहिए।

दुकानदार से ही डलवाएं नए बर्तन में सिक्का

धनतेरस पर जब आप नया बर्तन खरीदते हैं तब उसका पूरा पैसा आप चुका दें। इसके बाद दुकानदार को कहें कि आप अपनी इच्छानुसार कोई सिक्का इस बर्तन में डाल दें। ध्यान रखें कि सिक्का दुकानदार से ही डलवाएं आप खुद न डालें। इसके बाद इस बर्तन को घर लाकर इसमें खीर या मिठाई रखकर भगवान कुबेर की पूजा कर उन्हें अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी और दुर्भाग्य दूर हो जाएगा।

दीपदान कर पाएं लंबी आयु का वरदान

मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान यमराज को दीपदान करने से अकाल मृत्यु नहीं होती। आप संध्याकाल में आटे का चौमुखी दीपक बनाकर उसे अपने घर के द्वार पर दक्षिणी दिशा की ओर रखें और इसके साथ में थोड़ी सरसों, काली मिर्च और लौंग रखें। इसके अलावा अपने घर 13 और दीपक भी जलाएं।

माता लक्ष्मी के मंत्र का करें जाप

* ओम् महालक्ष्म्यै नमो नम:

विष्णुप्रियायै नमो नम:

धनप्रदायै नमो नम:

विश्वजनन्यै नमो नम:

* श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

* ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमो नम:

* लक्ष्मी नारायण नम:

भगवान कुबेर के इस मंत्र का करें जाप

* ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।।

* ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः ।।

* ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः ।।

भगवान धन्वन्तरि के इस मंत्र का करें शुद्ध उच्चारण

* ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवा य धन्वंतराये:

अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय ।

त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

श्री धन्वंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ।।

* ॐ धन्वंतरये नमः ।।

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, घर में आएगी खूब कमाई

धनतेरस

धनतेरस पर भूल कर भी इन चीजों की न करें खरीदारी

हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहार पंच पर्व (दिवाली) के पहले दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 10 नवंबर को पराक्रम योग में धनतेरस है। इस दिन शुक्र प्रदोष भी है। शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती होती है। धनतेरस पर मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं शुभ फल देती हैं। इस वजह से बाजारों में रौनक रहती है खासकर लोग सोने-चांदी और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी का क्या है शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या खरीदें और क्या नहीं।

धनतेरस

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा व फलदारी माना जाता है। पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को धनतेरस पर दोपहर 12:35 से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की दोपहर 1:58 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। यानी आप दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी की जाती है।

धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त

पं. गिरिराज अत्री के अनुसार धनतेरस पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा होती है। पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दिन आप 13 दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें।

धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें

  1. धनतेरस पर सोने-चांदी के जेवर, पीतल-कांसे के बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र को खरीदना शुभ माना जाता है।
  2. यदि आप महंगी वस्तुएं नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया घर ले आएं।
  3. गोमती चक्र खरीदने से भी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है।
  4. इस दिन लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए और न ही एल्युमीनियम और स्टील के बर्तन धर लाएं
  5. इसके अलावा प्लास्टिक, कांच और चाइनीज मिट्‌टी का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे दुर्भाग्य आता है।